सभी शुद्ध शक्तिवर्धक जड़ी बूटी और पाउडर खरीदने के लिए log on करें https://indianjadibooti.com
पाचन तंत्र को हमेशा फिट सही रखने के उपाय
खान-पान सही रहे यह निर्भर करता है आपकी पाचन क्रिया की मजबूती और स्वास्थ पर, अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी है इसका मतलब आप स्वास्थ के धनी है क्युकी लगभग ज्यादातर समस्याएं पेट से शुरु होती हैं। इसलिये पाचन क्रिया को स्वस्थ और मजबूत बनाने के बेहतरीन उपाय पढ़े।
पाचन क्रिया को सही रखने के उपाय



केला आपकी आँतो को स्वस्थ रखने में,हृदय की गती बनाएं रखने वाले पोषक तत्व प्रदान करने और आंखों के स्वास्थ्य हेतू जरुरी विटामिन देने में मदद करते हैं।

चाय-कॉफी शरीर में एसिड को बढ़ाते है,इनके सेवन से पहले पानी का सेवन करने से नुकसान को कम करता है।

पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए फलों का रस पिना,फलों को काटकर खाने से कम फायदेमंद होता है,क्योंकि जूस में रेशे की मात्रा कम होती है और छिलका बिल्कुल नही होता।

हल्का गर्म(गुनगुना) और नींबू का शरबत पीना आपके शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है,यह पाचन तंत्र को साफ करने और अपच तथा कब्ज जैसी समस्याओ से निजाज दिलाने में मदद करता है।

दही आपके खराब पेट के लिए सबसे बढ़िया आहार होता है। दही ठंडक देंंनेवाला होता है। पेट को आराम दिलाता है तथा स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।

अदरक सभी प्रकार की पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने का आसान घरेलू उपचार है।यह खाना पचाने के लिए आवस्यक पाचक तत्वो और इन्जाईम के प्रवाह को उत्प्रेरित करती है।

अनानास पाचन को सुधारात है,रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है,वजन कम करने में मदद करता है,सूजन कम करता है,मुँह का स्वास्थ्य ठीक करता है,दृष्टी बढ़ाता है,हड्डियां मजबूत करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।

काली मिर्च् पाचन सुधारने ,भूख बढ़ाने,पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रयोग की जाती है।ये पेट और आँतो की गैस को भी दूर करती है।

खाना निगलने के पहले खुब चबा चबा कर खाएं, इससे मुँह शक्तिशाली पाचन रस उत्पन्न करता है।
No comments:
Post a Comment